Hanuman Chalisa
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Narendra Modi, election rally, Varanasi

वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने रैली को संबोधित किया, बोले...

Narendra Modi
वाराणसी। वाराणसी में चुनावी सभा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोजपुरी से की है। प्रधानमंत्री ने मेगा शो के बाद रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के भाषण के मुख्य अंश- 

* प्रधानमंत्री जन औषधी योजना से इलाज का खर्चा घटा
* जिन राज्यों में गंगा के तट पर सरकारें हैं उन्हें योजनाओं को लागू करने के लिए हाथ बढ़ाना होगा
* भारत सरकार उत्‍तर प्रदेश सरकार को पैसे देती है, लेकिन ये हिसाब नहीं दे पाते हैं

* हमारी सरकार बनी तो हमने LED बल्ब का दाम कम किया। 50 से 80 रुपए में आज LED बल्ब मिल रहा है
* यहां की हर चीज में सौंदर्यबोध होना चाहिए
* देश में 21 करोड़ LED बल्ब लग चुके हैं जिससे बिजली की बचत हो रही है
* काशी को साफ करके रखना है। 8 तारीख को आप तो करने ही वाले हैं। पूरा उत्तर प्रदेश करने वाला है

* प्रधानमंत्री ने कहा, बनारस में जगह-जगह लटकते तार हट रहे हैं
* उन्‍होंने बिजली पर बोलते हुए कहा, मुझे गंगा मैया की कसम खाने की जरूरत नहीं
* उन्‍होंने कहा, बताइए काशी में 24 घंटे बिजली मिलती है क्या? आज वो रोड शो कर रहे थे उसी समय बिजली चली गई
* अखिलेशजी को नहीं दिखता है कि काशी का कितना विकास हो रहा है
* काशी का कायाकल्प करना है। बनारस शहर में आधुनिकता की अनुभूति भी हो
* मैं अनेक प्रकार के काम कर रहा हूं क्योंकि आपने मुझे सेवा करने का मौका दिया है

* 2014 में काशी के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया और भारी मतों से विजयी बनाया
* मैं प्रधानमंत्री और सांसद के अलावा कार्यकर्ता भी हूं
* आज तो मैं वापस जाऊंगा लेकिन कल मैं फिर आऊंगा और ठहरूंगा
* भाजपा यहां चुनाव जीतने वाली है
 
* काशी मेरा लोकसभा क्षेत्र है, मैं आऊं या न आऊं, पार्टी चुनाव जितने ही वाली है
* काशी का कायाकल्प करना है। बनारस शहर में आधुनिकता की अनुभूति भी हो
* मैं अनेक प्रकार के काम कर रहा हूं, क्योंकि आपने मुझे सेवा करने का मौका दिया है
* काशी मेरे लिए सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र नहीं, बल्कि दिल के बेहद करीब है
 
* आपका प्यार और आशीर्वाद मुझे बार-बार यहां खींच ले आता है
* काशी के सांसद के नाते जनता-जनार्दन के दर्शन का सौभाग्य मिला  
* लोकसभा के नामांकन के वक्त लोगों ने सिर आंखों पर बिठाया