Hanuman Chalisa
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Bjp on Modi roadshow

भाजपा का दावा, पीएम मोदी ने वाराणसी में नहीं किया रोड शो

Bjp
वाराणसी। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो पर उठ रहे सवालों के जवाब में वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि पीएम मोदी ने रोड शो नहीं किया था, बल्कि उनके स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा था।
 
गोयल ने कहा कि जब पीएम मोदी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे तो उनके साथ काशी की जनता काफिले में शामिल होकर मोदी का स्वागत करने लगी। जिससे पूरा जनसैलाब उनके साथ चलने लगा।
 
वहीं उन्होंने कहा कि शनिवार के उत्साह को देखते हुए आज पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए रोड शो निर्धारित कर दिया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव अधिकारियों की अनुमति के बिना वाराणसी में रोडशो करके चुनाव आदर्श संहिता का उल्लंघन किया। वहीं केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाह ने भी कहा था कि मोदी को रोडशो नहीं करना चाहिए।  
ये भी पढ़ें
वाराणसी में मोदी का रोड शो...