सम्बंधित जानकारी
- बिग बॉस में विकास गुप्ता की हालत देख मां को आया अटैक
- मेरे बिग बॉस में हिस्सा लेने के फैसले पर लोग चकित थे : हितेन तेजवानी
- सलमान की फटकार से जुबैर ने की आत्महत्या की कोशिश!
- बिग बॉस 11 : नॉमिनेशन में घिरे घरवाले, पड़ोसियों ने की जमकर खिंचाई
- दाऊद के रिश्तेदार ने किया बिग बॉस 11 के पहले दिन हंगामा, सुना दिया गंदा शेर...
'बिग बॉस 11' से शिवानी दुर्गा हुईं बाहर
मुंबई। तांत्रिक शिवानी दुर्गा रविवार रात बिग बॉस के घर से बाहर हो गईं। वे आम आदमी के रूप में बिग बॉस के इस सीजन में शामिल हुई थीं। इस सप्ताह घर से बाहर होने वाले लोगों की सूची में शिवानी दुर्गा, हिना खान, विकास गुप्ता, ज्योति कुमारी और सपना चौधरी को नामित किया गया था।
'वीकेंड का वॉर' एपिसोड के दौरान 'बिग बॉस' के मेजबान सलमान खान ने हिना, विकास और सपना को सुरक्षित बताया था। 'बिग बॉस' के घर से अंतिम रूप से बाहर निकालने का काम रविवार को हुआ। शिवानी को ज्योति की अपेक्षा कम वोट मिले जिससे उन्हें 'बिग बॉस' का घर छोड़ना पड़ा।
'बिग बॉस' के घर में प्रवेश के दौरान शिवानी ने कहा था कि इस शो में उनके आने के पीछे की मुख्य वजह 'तांत्रिक' के खोए हुए सम्मान को वापस बहाल करना है। (भाषा)
