मावा-अखरोट के लड्डू
- राजश्री
सामग्री : अखरोट की गिरी 250 ग्राम, 125 ग्राम मावा, 200 ग्राम पिसी शक्कर, 2 चम्मच चॉकलेट पावडर, आधा कटोरी मलाई और आठ ग्लूकोज बिस्किट, कटे मेवे पाव कटोरी। विधि : सर्वप्रथम अखरोट को अच्छी तरह से मसल कर छिलके अलग कर लें। तत्पश्चात अखरोट और बिस्किट को अलग-अलग मिक्सी में दरदरा पीस लीजिए। फिर कड़ाही में मावे को पांच मिनट सेकें। अब मावे में अखरोट और बिस्किट का चूरा, चॉकलेटी पावडर तथा पिसी शक्कर तथा कटे मेवे मिलाकर तैयार मिश्रण के छोटे-छोटे लड्डू बना लीजिए। अगर लड्डू बिखर रहे हैं तो उसमें मलाई डालकर मिक्स करके अखरोट के लड्डू बना लीजिए। जन्माष्टमी के पावन पर्व भगवान को इन लड्डूओं का भोग लगाएं।