सम्बंधित जानकारी
- विनेश फोगाट की मानसिकता में आया बदलाव, वजन वर्ग में दबदबा बनाने में लगेगा वक्त
- विश्व कुश्ती ट्रायल्स में सरिता ने पूजा ढांडा को हराकर चौंकाया, विनेश, साक्षी की आसान जीत
- विनेश फोगाट ने उठाए लखनऊ की बिजली व्यवस्था पर सवाल, साई सेंटर में 24 घंटे से बिजली नहीं
- यासार डोगू रैंकिंग सीरीज कुश्ती टूर्नामेंट में विनेश ने जीता स्वर्ण, दीपक और सुमीत को कांस्य
- स्पेनिश ग्रां प्री में विनेश और दिव्या ने जीता स्वर्ण, पूजा को मिला रजत
Vinesh Phogat। विनेश ने 53 किग्रा में रुकसाना को 3-2 से हराकर लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता
नई दिल्ली। भारत की चोटी की पहलवान विनेश फोगाट ने वारसा में पोलैंड ओपन कुश्ती टूर्नामेंट में महिलाओं के 53 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। यह इस भार वर्ग में उनका लगातार तीसरा स्वर्ण पदक है।
इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने फाइनल में स्थानीय पहलवान रुकसाना को 3-2 से हराया। विनेश ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता स्वीडन की सोफिया मैटसन को हराया था।
इस शीर्ष भारतीय पहलवान ने पिछले महीने स्पेन में ग्रां प्री और तुर्की के इस्ताम्बुल में यासर दोगु अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी स्वर्ण पदक जीते थे।
