1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Vijender Singh knocks out Alexander Horvath
Written By
Last Updated :लिवरपूल , रविवार, 13 मार्च 2016 (08:25 IST)

अजेय विजेंदर ने सांपों का खून पीने वाले होरवाथ को हराया

Vijender Singh
लिवरपूल। भारतीय मुक्केबाजी स्टार विजेंदर सिंह का विजयी अभियान जारी है और इसी कड़ी में उन्होंने हंगरी के अलेक्जेंडर होर्वाथ को तीन राउंड तक चले मुकाबले में हरा दिया। प्रोफेशनल मुक्केबाजी के नॉकआउट चरण में यह उनकी लगातार चौथी जीत है।
 
विजेंदर को उनके प्रतिद्वंद्वी ने अच्छी चुनौती दी लेकिन तीसरे राउंड में भारतीय स्टार ने उन्हें हराने में कामयाबी हासिल की।
 
मैच के बाद विजेंदर ने कहा, 'मैं नहीं जानता कि मुझे क्या हुआ, मुझे लगता है कि वह बहाना बनाकर बाहर निकलना चाहता था। इस साल में यह मेरे लिए अच्छी शुरुआत है। मैं एक और नॉकआउट मैच जीतकर खुश हूं। मेरे ख्याल से भारत में इस वर्ष (11 जून को) होने वाले डब्ल्यूबीओ एशिया के खिताबी मुकाबले से पहले मेरे लिए यह शानदार शुरुआत है।
 
विजेंदर का अगला मुकाबला दो अप्रैल को होगा। मैच किस स्थान पर होगा इसका निर्णय अभी होना बाकी है।

एलेक्जेंडर होरवाथ ने हाल ही में एक सनसनीखेज बयान देते हुए कहा था कि वे इंग्लैंड में विजेन्दर से मुकाबले के लिए सांप का खून पीकर अपनी तैयारी कर रहे हैं। (भाषा)