1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sania Mirza
Written By
Last Modified: ब्रिसबेन , शनिवार, 9 जनवरी 2016 (23:42 IST)

सानिया-हिंगिस की जोड़ी की एक बार फिर खिताबी जीत

Sania Mirza
ब्रिसबेन। सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने पिछले साल जो जीत का सिलसिला शुरू किया था वह नए साल में भी बरकरार रखा है। दोनों ने यहां डब्ल्यूटीए ब्रिसबेन ट्रॉफी जीत कर अपना लगातार छठा खिताब जीता। 
शीर्ष वरीय जोड़ी ने वाइल्ड कार्ड धारक एंजिलिक केरबर और आंद्रिया पेटकोविक की जर्मनी की जोड़ी को 69 मिनट में 7-5, 6-1 से हराकर खिताब जीत लिया। सानिया और हिंगिस की विश्व की नंबर एक टीम ने छ: खिताब जीतने के दौरान अब तक लगातार 26 मैच जीते हैं।