Last Updated :हैदराबाद , शुक्रवार, 4 दिसंबर 2015 (13:16 IST)
तमिलनाडु बाढ़ पीड़ितों को 2 लाख रुपए देंगी साइना
हैदराबाद। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल तमिलनाडु में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों को 2 लाख रुपए दान करेगी।
साइना के पिता हरवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि साइना चेन्नई में भीषण बारिश से प्रभावित लोगों को 2 लाख रुपए दान करेंगी। मैं उसकी यह इच्छा पूरी करूंगा।
बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज साइना फिलहाल कोच विमल कुमार के साथ बेंगलुरु में अभ्यास कर रही हैं। (भाषा)