गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Roger Federer, Rafael Nadal
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 13 दिसंबर 2015 (00:11 IST)

नडाल ने फेडरर से जीती 'हाई वोल्टेज' जंग

Roger Federer
नई दिल्ली। टेनिस इतिहास के दो महानतम खिलाड़ियों स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर और स्पेन के राफेल नडाल के बीच इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) के दूसरे सत्र में दिल्ली चरण की 'हाई वोल्टेज' जंग शनिवार को स्पेन के मास्टर के नाम रही।
आईजी स्टेडियम में इन दो दिग्गजों के बीच मुकाबले को देखने के लिए 15 हजार से ज्यादा दर्शक मौजूद थे और इन दो बेहतरीन खिलाड़ियों ने अपने लाजवाब प्रदर्शन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इंडियन एसेस के नडाल ने यूएई रॉयल्स के फेडरर को पेनल्टी शूटआउट में पराजित किया। इंडियन एसेस ने यह मुकाबला 30-19 के बड़े अंतर से जीता।
 
इंडियन एसेस ने इस तरह दिल्ली चरण में अपने सभी तीन मुकाबले जीतते हुए जीत की हैट्रिक पूरी की। इंडियन एसेस की आईपीटीएल में सात मुकाबलों में यह छठी जीत है, जबकि यूएई रॉयल्स को छह मुकाबलों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा। (वार्ता)