मंगलवार, 24 मार्च 2026
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Olympic Games 2024
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 15 दिसंबर 2015 (18:32 IST)

भारत नहीं लगाएगा ओलंपिक खेलों के लिए बोली

Olympic Games 2024
नई दिल्ली। भारत वर्ष 2024 के ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए बोली नहीं लगाएगा। युवा कार्यक्रम और खेल राज्यमंत्री सर्वानन्द सोनोवाल ने यह जानकारी दी।
 
केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में स्पष्ट किया कि भारत का वर्ष 2024 के ओलंपिक खेलों के लिए बोली लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।युवा कार्यक्रम और खेल राज्यमंत्री सर्वानन्द सोनोवाल ने लोकसभा में के. मरगथम के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि भारत सरकार का ओलंपिक खेलों के लिए बोली लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। साथ ही बताया कि वर्ष 2016 में होने वाले रियो ओलंपिक में भाग लेने के लिए देश के 57 खिलाड़ी पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं जिनमें 25 व्यक्तिगत स्पर्धाओं में और पुरुषों तथा महिलाओं की प्रत्येक हॉकी टीम में 16 सदस्य शामिल हैं।
 
सोनोवाल ने उम्मीद जताई कि रियो ओलंपिक में भाग लेने के लिए और ज्यादा भारतीय खिलाड़ी क्वालीफाई करेंगे क्योंकि रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की प्रक्रिया जुलाई 2016 के प्रथम सप्ताह तक जारी रहेगी। (भाषा)