गुरुवार, 19 मार्च 2026
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. michael schumacher
Written By
Last Updated :मिलान , शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2016 (16:04 IST)

शूमाकर पर कोई ‘अच्छी खबर’ नहीं : मोंटेजिमोलो

michael schumacher
मिलान। फेरारी के पूर्व प्रमुख लुका डि मोंटेजिमोलो ने स्वीकार किया है कि महान फॉर्मूला वन ड्राइवर माइकल शूमाकर की हालत को लेकर उनके पास कोई ‘अच्छी खबर’ नहीं है।
 
7 बार के पूर्व फॉर्मूला वन चैंपियन शूमाकर को दिसंबर 2013 में फ्रेंच आल्प्स में स्कीइंग के दौरान सिर में चोट लगी थी और इसके बाद वे 6 महीने तक कोमा जैसी स्थिति में रहे। वे इसके बाद आगे की रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया के लिए स्विट्जरलैंड में अपने घर लौट गए।
 
मोंटेजिमोले ने मिलान में शूमाकर के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मैं लगातार उसकी खबर लेता रहता हूं लेकिन दुर्भाग्य से अच्छी खबर नहीं है। 
 
मोटेजिमोले ने 47 साल के शूमाकर की हालत के बारे में विस्तार से नहीं बताया लेकिन कहा कि वह फेरारी का अब तक का सबसे सफल ड्राइवर रहा। उसे अपने पूरे करियर में सिर्फ एक बार 1999 में दुर्घटना का सामना करना पड़ा और वह हमारी गलती थी, उसकी नहीं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से स्कीइंग दुर्घटना ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। (भाषा)