1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Leander Paes
Written By
Last Updated :एस्टोरिल , गुरुवार, 4 मई 2017 (20:18 IST)

लिएंडर पेस और आंद्रे सा क्वार्टर फाइनल में

Leander Paes
एस्टोरिल। भारत के लिएंडर पेस और उनके ब्राजीली जोड़ीदार आंद्रे सा ने एस्टोरिल ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
 
पेस और सा की जोड़ी ने कड़े संघर्ष में अर्जेंटीना के रेंजो ओलिवो और फ्रांस के बेनोएट पेयरे की जोड़ी को 7-6, 6-2 से पराजित किया। पेस और सा का अगला मुकाबला फ्रांस के निकोलस अल्मागरो और गुइलेरमो गार्सिया लोपेज की जोड़ी से होगा। 
 
इससे पहले पूरव राजा और दिविज शरण की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने पहले राउंड में उलटफेर करते हुए तीसरी सीड जोड़ी न्यूजीलैंड के मार्कस डेनियल और ब्राजील के मार्सेलो डेमोलाइनर को लगातार सेटों में 6-0, 7-6 से हराया और क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया।
 
भारतीय जोड़ी ने पहला सेट बिना कोई गेम गंवाए जीत लिया। दूसरे सेट में उन्हें जरूर चुनौती मिली लेकिन इस सेट का टाईब्रेकर उन्होंने 7-4 से जीतकर अंतिम 8 में जगह बना ली जहां उनका मुकाबला उरुग्वे के एरियल बेहर और बेलारूस के अलेक्सांद्र बरी की जोड़ी से होगा। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
भारत फीफा रैंकिंग में 100वें स्थान पर