• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. French Open, Andy Murray
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 9 जून 2017 (23:42 IST)

फ्रेंच ओपन : मरे को हराकर वावरिंका फाइनल में

French Open
पेरिस। स्विट्जरलैंड के स्टेनिसलास वावरिंका ने सनसनीखेज प्रदर्शन करते हुए विश्व के नंबर एक खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे को शुक्रवार को सेमीफाइनल में पांच सेटों तक चले मैराथन मुकाबले में 6-7, 6-3, 5-7, 7-6, 6-1 से हराकर वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
             
तीसरी वरीयता प्राप्त वावरिंका ने नंबर वन सीड मरे को चार घंटे 34 मिनट में हराया। मरे ने आठवीं वरीयता प्राप्त जापान के केई निशिकोरी को और वावरिंका ने सातवीं वरीयता प्राप्त क्रोएशिया के मारिन सिलिच को पराजित करके अंतिम चार में प्रवेश किया था, लेकिन सेमीफाइनल में चार घंटे से भी अधिक समय तक चले मैराथन मुकाबले में बाजी स्विस खिलाड़ी के हाथ लगी। 
              
रविवार को फाइनल में वावरिंका का मुकाबला स्पेन के राफेल नडाल और ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। थिएम ने विश्व के नंबर दो खिलाड़ी तथा गत चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। 
              
32 वर्षीय वावरिंका 1973 में निकोला पीलिस के बाद से रौलां गैरो के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। वावरिंका अगर फाइनल जीतते हैं तो उनका यह चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब होगा। 
 
उन्होंने इससे पहले यह खिताब 2015 में नोवाक जोकोविच को हराकर जीता था। स्विस खिलाड़ी इसके अलावा 2014 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2016 में यूएस ओपन का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
चोटिल कुशल परेरा का होगा रेडियोग्राफिक टेस्ट