Last Modified: लंदन ,
बुधवार, 18 नवंबर 2015 (18:42 IST)
डेविड बेकहम सर्वाधिक सेक्सी पुरुष
लंदन। एक पत्रिका ने फुटबॉलर डेविड बेकहम को वर्ष 2015 के लिए सबसे सेक्सी जीवित पुरुष के तौर पर नामित किया है।
पीपुल पत्रिका द्वारा उसकी 30वीं वषर्गांठ पर नामित किए जाने पर 40 वर्षीय बेकहम ने इसे एक बड़ा सम्मान बताया।
उन्होंने कहा, मैं इसे सहर्ष स्वीकार करता हूं। हालांकि बेकहम के चाहने वाले दुनियाभर में हैं लेकिन बेकहम का कहना है कि उन्होंने कभी भी स्वयं को सेक्स सिंबल के तौर पर नहीं देखा (भाषा)