शुक्रवार, 20 मार्च 2026
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Chess
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 22 जनवरी 2016 (22:23 IST)

शतरंज के खिलाफ फतवा

Chess
दुबई। सउदी अरब के एक शीर्ष धार्मिक नेता ने फतवा जारी करते हुए इस्लाम में शतरंज को प्रतिबंधित किया है और इसकी तुलना जुए से की है।

ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक टेलीविजन कार्यक्रम के वीडियो में ग्रैंड मुफ्ती शेख अब्दुलअजीज अल शेख से जब इस्लाम में शतरंज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शतरंज प्रतिबंधित है।

यह जुआ है। उन्होंने कहा कि यह समय और पैसे की बर्बादी है और खिलाड़ियों के बीच कटुता पैदा करता है।