सम्बंधित जानकारी
- 'मैरी दीदी' सभी मुक्केबाजों की प्रेरणास्रोत हैं : लवलीना बोरगोहेन
- हीरो इंडियन सुपरलीग में एटीके की जीत में विएरा का निर्णायक गोल
- ला लीगा फुटबॉल में चोटिल गोडिन के गोल से एटलेटिको मैड्रिड जीता
- बजरंग पूनिया पुरुष फ्री स्टाइल 65 किग्रा की ताजा रैंकिंग में विश्व के नंबर 1 पहलवान
- एटीपी फाइनल्स में फेडरर को नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी जोकोविच से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद
मोमोता और यूफेई ने जीते चाइना ओपन बैडमिंटन के खिताब
फुजहोऊ। शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान के केंतो मोमोता और चौथी सीड चीन की चेन यूफेई ने यहां चाइना ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में रविवार को क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के एकल खिताब जीत लिए।
विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी मोमोता ने चौथी सीड ताइपे के चाऊ तिएन चेन को 1 घंटे 6 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-13, 11-21, 21-16 से हराकर पुरुष एकल खिताब जीता।
महिला एकल वर्ग का खिताब चीन की चेन यूफेई ने 7वीं सीड जापान की नोजोमी ओकुहारा को 43 मिनट में 21-10, 21-16 से हराकर जीता। मिश्रित युगल का खिताब भी चीन के हिस्से में गया जबकि महिला युगल खिताब कोरिया ने जीता।
