नसायू (बहामास)। भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी दूसरे दौर के बाद विश्व चैलेंज गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 14वें स्थान पर खिसक गए हैं जबकि दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोर्डन स्पीथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।
पहले दौर में 3 अंडर 69 के स्कोर से संयुक्त 10वें स्थान पर चल रहे लाहिड़ी दूसरे दौर में 70 के स्कोर से संयुक्त 14वें स्थान पर खिसक गए। वह 5 अंडर के कुल स्कोर के साथ शीर्ष पर चल रहे स्पीथ से 6 शॉट पीछे हैं।
गत चैंपियन स्पीथ के अलावा बिल हास और जिमी वाकर भी संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। स्पीथ ने दूसरे दौर में 6 अंडर 66 का स्कोर बनाया। उनका कुल स्कोर 11 अंडर 133 है। (भाषा)