सैंटोसा (सिंगापुर)। अनिर्बान लाहिड़ी को हाल में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण महीने का सर्वश्रेष्ठ एशियाई गोल्फर का पुरस्कार दिया गया है।
यह पुरस्कार महीने में एक खिलाड़ी के प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है। लाहिड़ी को जून से लेकर सितंबर तक प्रत्येक महीने में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया।
विश्व में 39वें नंबर के भारतीय स्टार ने शुरुआती 9 महीनों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस बीच एशियाई टूर और यूरोपियन टूर की प्रतियोगिताएं जीतीं। (भाषा)