भाजपा सचिव वाणी त्रिपाठी से दिल्ली में बदसलूकी
नई दिल्ली। कार से जा रही भाजपा की राष्ट्रीय सचिव वाणी त्रिपाठी से गुरुवार को दक्षिण दिल्ली में स्कॉपिर्यों में सवार 5 लोगों ने बदसलूकी की। यह वाक्या कल रात ग्रेटर कैलाश 2 में हुआ जब वाणी की कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। उस समय वह अपने घर जा रही थीं और सड़क पर बहुत यातायात था किंतु कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया।वाणी के मुताबिक गत रात सवा नौ बजे के करीब उनकी कार को एक ओर कार ने टक्कर मारी जिससे उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि कार मे पांच युवक सवार थे जो संभवत: नशे में थे।टक्कर के बाद युवकों ने उनके ड्राईवर को खींचकर कार में घुसने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि घटना के समय इलाके में यातायात बुरी तरह जाम था और कोई भी व्यक्ति सहायता के लिए नहीं आया। उन्होंने बताया कि 100 नंबर पर फोन करने पर पुलिस आई। यातायात जाम होने की वजह से पुलिस को आने में देर हो गई। उन्होंने कहा कि यदि वह स्वयं को कार के भीतर ताला लगाकर बंद नहीं कर लेती तो कुछ भी हो सकता था।वाणी के मुताबिक पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले युवक भाग गए। उन्होंने कहा कि यह घटना 16 दिसम्बर की रात को एक महिला के साथ हुई सामूहिक बलात्कार की घटना से महज एक किलोमीटर दूरी पर हुई। (वार्ता)