• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. woman hairs stuck in Sugar cane juice
Last Updated : गुरुवार, 1 मई 2025 (11:56 IST)

गन्ने का रस पीने गई थी महिला, मशीन में फंसी चोटी, फिर क्या हुआ?

hair stuck in sugar cane machine
woman hairs stuck in Sugar cane juice : तेलंगाना के डोरनकल में एक महिला को गन्ना का रस खासा महंगा पड़ गया। ज्यूस पाइंट पर उसकी चोटी रस निकालने की मशीन में फंस गई। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया। 
 
बताया जा रहा है कि जैसे ही मशीन में महिला की चोटी फंसी। वह चिल्लाने लगी। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत मशीन की बिजली सप्लाय बंद की और किसी तरह महिला की चोटी को मशीन से बाहर निकाला गया। 
 
सोशल मीडिया साइट एक्स पर वायरल एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला गन्ने का रस निकालने वाली मशीन के पास खड़ी होती है, तभी उसके बाल मशीन में फंस जाते हैं। यह दृश्य देख वहां मौजूद एक शख्स तुरंत हरकत में आता है और महिला के बालों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालता है।
महिला की चोटी के मशीन से निकलते ही वहां मौजूद सभी लोगों ने राहत की सांस ली। बहरहाल अगर समय रहते महिला को मदद नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
 
जिसने भी इस वीडियो को देखा दहल गया। लोगों का कहना है कि गन्ने की मशीन जैसी भारी और तेज चलने वाली मशीनों के पास विशेष सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। 
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
इमाम का कट्‍टरपंथी बेटा है आसिम मुनीर, पाकिस्तानी जनरल का क्या है भारत से कनेक्शन