सम्बंधित जानकारी
- Weather Updates : बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 225 लोगों की मौत, 109 लोग लापता
- पुलिस वाला बना 'हनुमान', बाढ़ के पानी में 2 बच्चियों को कंधे पर बैठाकर 1.5 किमी चला
- वडोदरा में बारिश ढा रही थी कहर, डेढ़ माह की बच्ची के लिए वसुदेव बना पुलिस इंस्पेक्टर
- Weather updates : मप्र में मानसून मेहरबान, सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश, बुधवार से फिर आसार
- पानी में डूबा हम्पी, कोल्हापुर और सतारा में भारी बारिश का अलर्ट
बच्चों से भरी स्कूल बस पर गिरा पेड़, बाल-बाल बची 17 मासूमों की जान
मेंगलूरु। कर्नाटक के मेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाले हादसे में बच्चों से भरी एक स्कूल बस पर अचानक एक पेड़ गिर पड़ा। हादसे में बस में सवार सभी बच्चे बाल-बाल बच गए।
बस में 17 बच्चे सवार थे। बस पर पेड़ गिरते ही जोरदार आवाज आई और बस में सवार बच्चे घबरा गए। उन्हें तुरंत बस से बाहर निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि बाढ़ प्रभावित जिलों और जलाशयों में धीरे-धीरे जलस्तर घटने से स्थिति में सुधार हो रहा है।
