सम्बंधित जानकारी
- चील-कौओं की तरह प्रदेश को नोंच-नोंच कर खा रही कमलनाथ सरकार, शिवराज का बड़ा हमला
- बाबा राम रहीम की दत्तक पुत्री हनीप्रीत को जमानत देने से कोर्ट ने किया इंकार
- दिल्ली में फिर हुई Mob Lynching की घटना, निर्वस्त्र कर युवक को चलती बस से फेंक दिया
- कश्मीर को बड़ी राहत, मोबाइल, इंटरनेट के बाद घाटी में अब टेलीफोन सेवाएं भी बहाल
- बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में आग, धू-धूकर जलने लगा डिब्बा, करोड़ों का नुकसान
पैसे मांगने पर अखबार हॉकर की हत्या, जयपुर में तनाव
जयपुर। शहर के खोनागोरियां थाना क्षेत्र में पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अखबार हॉकर की हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि शंकर विहार कॉलोनी में मन्नू वैष्णव अखबार बांटने का काम करता था। वह रफीक घर भी अखबार डालता था। पिछले काफी समय से रफीक मन्नू को पैसे नहीं दे रहा था। जब मन्नू ने पैसे मांगे तो आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में मन्नू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई।
इस घटना से गुस्साए लोगों ने रफीक को पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने खोनागोरियां थाने के सामने रोड पर चक्का जाम कर दिया और नारेबाजी की।
