शुक्रवार, 13 मार्च 2026
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Tantric
Written By
Last Modified: संभल (उप्र) , शनिवार, 20 मई 2017 (14:48 IST)

तांत्रिक के चक्कर में नवजात बच्ची की हत्या

Tantric
संभल (उप्र)। उत्तरप्रदेश के संभल में तांत्रिक के चक्कर में एक पिता ने अपनी नवजात बच्ची की कथित तौर पर हत्या कर दी। मामला बनियाठेर थानाक्षेत्र में नरौली कस्बे के मंगलवाला मोहल्ले का है।
 
क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुरेश बाबू यादव ने शनिवार को बताया कि डेढ़ माह की नवजात बच्ची शुक्रवार रात मां के साथ सो रही थी। उसी समय पिता कल्याण उसे दूसरे कमरे में ले गया और वहां कथित तौर पर उसका गला रेतकर हत्या कर दी।
 
यादव के अनुसार परिवार वालों का कहना है कि कल्याण तांत्रिकों के चक्कर में रहता था और ये हत्या इसी का नतीजा है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
गुरुवायूर मंदिर को मिली धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी