Daily Horoscope
Sat, 24 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. School Bus

बच्चों से भरी बस गड्ढे में गिरी, 25 घायल

School Bus
सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में शनिवार दोपहर स्कूली बच्चों से भरी एक बस के गढ्ढे में गिरने से उसमें सवार करीब 25 बच्चे घायल हो गए। घायलों में से 10 बच्चों को ज्यादा चोट आने से उन्हें सागर लाया गया है।
 
सानौदा थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर रघोली गांव में स्कूली
 बच्चों से भरी एक बस सड़क से उतरकर गड्ढे में जा गिरी।
file photo उसमें सवार 25 बच्चों में से करीब 10 को ज्यादा चोट आई। एक निजी स्कूल के ये सभी बच्चे प्री-प्राइमरी से कक्षा चौथी तक के हैं। बस स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर ले जा रही थी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
आप की गले की फांस बना ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का मामला