सम्बंधित जानकारी
- कैसे हमारा मस्तिष्क हमें दुनिया के दूसरे प्राणियों बनाता है अलग, रिसर्च में मिला जवाब
- नन्हें बच्चों ने बादलों में किया फिश आसन व बोट आसन, सीखा कैसे रहना है ‘फिट और एनर्जेटिक’
- 3 दिन पहले दक्षिण पश्चिम मानसून केरल पहुंचा
- रूस से बड़ा खतरा चीन को क्यों मानता है अमेरिका
- Weather Alert : चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव हुआ। देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए। फिर तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।
मौसम में बदलाव से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली। खबरों के मुताबिक दिलशाद गार्डन, गाजियाबाद के शालीमार गार्डन सहित दिल्ली- एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम हुई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में अगले दो दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज के साथ छीटें पड़ने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
