suvichar

पाकिस्तान की गोलीबारी ने 14 लोगों को मौत की नींद सुलाया

Updated: रविवार, 28 जनवरी 2018 (18:24 IST)
जम्मू। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुई 35 वर्षीय एक महिला की रविवार को मौत हो गई। इसके साथ ही गत 18 जनवरी से सीमा पार से हो रही गोलाबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई।
 
 
जम्मू में काना चक की बिमलादेवी गत 22 जनवरी को पाकिस्तानी गोलाबारी में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और उनका यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी रविवार सुबह मृत्यु हो गई और पोस्टमॉर्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके रिश्तेदारों को सौंपा गया।
 
उन्होंने कहा कि पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी और मनकोट सेक्टर को छोड़कर शनिवार शाम से पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन किए जाने की और कहीं से खबर नहीं मिली है।
 
इससे पहले जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा और राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर गत 18 से 22 जनवरी के बीच पाकिस्तान द्वारा की गई सघन गोलाबारी में 6 सुरक्षाकर्मी और 7 असैनिक मारे गए और 70 अन्य घायल हुए। पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी और गोलाबारी की वजह से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख