1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. MP : speeding vehicle turned turtle

MP: सड़क हादसा, 5 की मौत, पलटा मालवाहक वाहन

Road Accident
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मीडिया खबरों के अनुसार इस सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 घायल हो गए। 
 
खबरों के अनुसार गेहूं की बोरियों से लदा एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। मरने वालों में 4 एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। 
 
खबरों के अनुसार मालवाहक वाहन शिवपुरी जिले के नरवर से ग्वालियर आ रहा था। जौरासी घाटी मोड़ पर अचानक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। 
 
इसमें 4 लोगों की घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि बुरी तरह से घायल एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।
अगला लेख
HC में गूंजा जूही का गाना, 5जी को लेकर दायर याचिका पर चल रही थी सुनवाई