सम्बंधित जानकारी
- पहलवान की जीत से खुश हुआ दोस्त, हार्ट अटैक से मौत
- भारत में क्यों बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले? क्या अदरक चबाने, खांसने, छींकने से बच सकते हैं Heart Attack से, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर
- दूल्हे को हल्दी लगा रहा था, नीचे गिरते ही मौत, जानिए क्या है हार्ट अटैक से मौत की वजह?
- हार्ट अटैक से क्यों हो रही युवाओं की मौतें, डॉक्टर्स ने किया खुलासा?
- स्कूल में हार्ट अटैक से 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजनों ने दान की आंखें
क्रिकेट खेल रहे युवक की छाती में हुआ दर्द, इलाज के दौरान मौत
सूरत। गुजरात के सूरत में क्रिकेट खेल रहे एक युवक की छाती में अचानक दर्द हुआ। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मीडिया खबरों के अनुसार, सूरत के वारछा इलाके में 27 साल के प्रशांत बरोलिया को क्रिकेट खेल रहा था। उसके सीने में तेज दर्द हुआ। जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा प्रशांत छुट्टियों में परिवार से मिलने सूरत आया हुआ था।
बताया जा रहा है कि पिछले 3 हफ्तों में गुजरात में खेल के दौरान मौत का यह छठा मामला है। इनमें से 5 लोगों की मौत क्रिकेट खेलते हुए हुई। जबकि एक शख्स फुटबॉल खेलते हुए मर गया।
