सम्बंधित जानकारी
- अमरनाथ गुफा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2.50 लाख के पार
- जम्मू सेक्टर में सीमावासियों की मुश्किल, नहीं मिल रहे मजदूर, विस्फोट के बाद भागे
- यूपी में बारिश का कहर, 24 घंटों में 30 की मौत, कई मकान गिरे
- मराठा आरक्षण पर देवेन्द्र फडनवीस ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई
- अब एमबीए शिक्षित कश्मीरी युवक बना आतंकी
करुणानिधि की तबीयत बिगड़ी, कावेरी अस्पताल में भर्ती
चेन्नई। द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम के अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की तबीयत मध्यरात्रि बिगड़ने के बाद शनिवार तड़के यहां के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। करुणानिधि बुखार एवं पेशाब में संक्रमण से पीड़ित हैं।
गोपालपुरम में स्थित उनके घर पर पिछले दो दिनों से उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों के दल के सुझाव के बाद 94 वर्षीय करुणानिधि को बेहतर इलाज के लिए शनिवार सुबह लगभग डेढ़ बजे कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रक्तचाप में गिरावट के कारण और डॉक्टरों के परामर्श पर उन्हें अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। (वार्ता)
