1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. gujarat elderly crowd fire

गुजरात : बस के नीचे आने से बुजुर्ग की मौत, गुस्साई भीड़ ने लगाई आग

gujarat
अहमदाबाद। गुजरात के भरूच शहर के बाहरी इलाके में बस के नीचे आने एक बुजुर्ग की मौत होने के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों की भीड़ ने एक कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रही दो निजी बसों में आग लगा दी। 
 
पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार की रात दाहेज बाईपास रोड पर हुई। हालांकि भीड़ की हिंसा में कोई घायल नहीं हुआ क्योंकि दाहेज स्थित फर्म की दो बसों के सभी यात्री बसों में आग लगने से पहले उतर गए थे। भीड़ में करीब 100 लोग थे।
अगला लेख
Union Budget 2022 में ऑटो सेक्टर को क्या मिला? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या किए ऐलान