सम्बंधित जानकारी
- MP में नहीं लगेगा लॉकडाउन, इंदौर-भोपाल समेत 5 जिलों में नाइट कर्फ्यू, स्कूल और कॉलेज नहीं खुलेंगे : शिवराज
- BMC की घोषणा, मुंबई में स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे
- हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने दिल्ली के हैप्पीनेस कुरिकुलम को सराहा, अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली
- रेवाड़ी के स्कूलों में कोरोनावायरस का कहर, 8 स्कूलों में 80 बच्चे संक्रमित
- मध्यप्रदेश के स्कूलों में जल्द शुरू होगी 9वीं से 12वीं तक की नियमित कक्षाएं
Goa school | गोवा के स्कूलों में शनिवार से 10वीं और 12वीं की कक्षाएं लगने लगीं
पणजी। कोविड-19 महामारी के कारण करीब 8 महीने से बंद चल रहे गोवा के स्कूलों में शनिवार से 10वीं और 12वीं की कक्षाएं लगने लगीं।
अधिकारियों ने यह जानकारी देते बताया कि राज्य सरकार ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग, हाथ धोने, मास्क पहनने, कक्षाओं में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने जैसे कोविड-19 संबंधी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का सख्ती से पालन करें। सरकार ने स्कूलों को पुन: खोलने के शुरुआती चरण में 21 नवंबर से 10वीं और 12वीं कक्षाएं लगाने की अनुमति दी थी।
राज्य के शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोवा में शनिवार सुबह स्कूल खुले तथा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं लगीं। कक्षाओं को सुरक्षित बनाना सुनिश्चित करने के लिए स्कूल सभी आवश्यक एसओपी को अपना रहे हैं। (भाषा)
