सम्बंधित जानकारी
- मिशन 65+ के लिए कई विधायकों के टिकट काटने की तैयारी में भाजपा
- इंडिगो की बस में लगी आग, यात्री सुरक्षित
- गिर वन में 11 शेर मृत मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश
- वाराणसी में महिला की हत्या, प्लास्टिक के डिब्बे में मिला शव
- तीन तलाक अध्यादेश पर दारुल उलूम नाराज, जल्द रणनीति तय करेगा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
असम में करंट लगने से छह मछुआरों की मौत
रुपोही (असम)। असम के नगांव जिले में बिजली के हाईवोल्टेज तार के एक तालाब में गिर जाने के चलते करंट लगने से कम से कम छह मछुआरों की शुक्रवार को मौत हो गई और इतनी ही संख्या में मछुआरे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह हादसा जुरिया पुलिस थाना अंतर्गत रुपोही इलाके में उस वक्त हुआ, जब तालाब के ऊपर लटक रही 11000 वोल्ट की ढीली तार पानी से छू गई। पुलिस ने स्थानीय निवासियों के हवाले से बताया कि सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने बिजली विभाग को तार के ढीली होने की सूचना दी थी, लेकिन उन्हें बताया गया कि तार में करंट नहीं है।
ग्रामीणों ने बताया कि एक घंटे बाद मछुआरे तालाब में गए, लेकिन तार में करंट आ गया और इसकी चपेट में आकर छह मछुआरों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घायलों को नगांव के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है।
पुलिस ने बताया कि नाराज ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों के घर पहुंचे और उनकी कार को नुकसान पहुंचाया। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के निर्देश पर राज्य के बिजली मंत्री केसब गोगोई घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। (भाषा)
