सम्बंधित जानकारी
- Corona India Update: कोरोना संक्रमण के 9355 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी
- Omicron Variant की उत्पत्ति को लेकर बड़ा खुलासा- क्या चूहों, खरगोश और गिलहरी से हुआ वायरस का जन्म?
- कोरोना संक्रमितों की संख्या 3000 पार, ओडिशा में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मास्क अनिवार्य
- बंगाल में कोरोना अलर्ट, भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने की अपील
- कोरोनावायरस के खिलाफ तैयारियों में देश के प्रयास कमतर नहीं हो : मांडविया
Coronavirus : दिल्ली में कोरोना के 865 नए मामले, 7 मरीजों की मौत
- राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल 4279 कोरोना मरीज उपचाराधीन
- पिछले 24 घंटे के दौरान 5117 कोरोना नमूनों की जांच की गई
- दिल्ली में अब तक संक्रमण के कुल 2037061 मामले
नई दिल्ली। Coronavirus in Delhi : दिल्ली में गुरुवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 865 नए मामले सामने आए जबकि 7 मरीजों की मौत हो गई। इस अवधि में संक्रमण दर 16.90 फीसदी दर्ज की गई।नए मामलों के बाद दिल्ली में अब तक संक्रमण के कुल 20,37,061 मामले सामने आ चुके हैं जबकि मृतक संख्या बढ़कर 26,620 हो गई है। बुधवार को भी शहर में कोविड-19 के सात मरीजों की मौत हो गई थी।
स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी। बुधवार को भी शहर में कोविड-19 के सात मरीजों की मौत हो गई थी। बुलेटिन के मुताबिक, नए मामलों के बाद दिल्ली में अब तक संक्रमण के कुल 20,37,061 मामले सामने आ चुके हैं जबकि मृतक संख्या बढ़कर 26,620 हो गई है।
इसके मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल 4,279 मरीज उपचाराधीन हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 5,117 नमूनों की जांच की गई।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
