1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Big success for security forces

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, लश्कर ए तैयबा के इनामी टॉप कमांडर उमर समेत बड़े आतंकी ढेर

Security Forces
जम्मू। सुरक्षा बलों ने अब लश्कर ए तोयबा के टॉप टेन आतंकियों में से एक को मार गिराया है। उसका साथी भी मारा गया है।
 
पंपोर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर उमर मुश्ताक खांडे और उसके साथी आतंकी को ढेर कर दिया है। मुश्ताक घाटी के युवाओं को गुमराह कर आतंकी संगठन में शामिल करता था। 2 जवानों की हत्या के साथ ही वह कई आतंकी हमलों में शामिल था।
 
कश्मीर जोन पुलिस के महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर उमर मुश्ताक खांडे को ढेर कर दिया गया है। उमर मुश्ताक ने 2 पुलिसकर्मियों मोहम्मद यूसुफ और सुहैल अहमद की श्रीनगर में हत्या की थी। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि हम आतंकियों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध हैं।
 
पुलिस ने बताया कि आज शनिवार को पंपोर के द्रंगबल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकियों का खात्मा हो गया है। मारे गए आतंकियों के पास हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। पुलिस, सेना की 50-आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
केरल में भारी बारिश, IMD ने जारी किया 5 जिलों में रेड अलर्ट