1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 114 new cases of corona in Maharashtra, one more patient died

महाराष्ट्र में कोरोना के 114 नए मामले, एक और मरीज की मौत

coronavirus
Corona virus in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 114 नए मामले सामने आए, जिससे इस साल जनवरी से अब तक कुल मामलों की संख्या 1276 हो गई है, जबकि इससे संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 18 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
विभाग ने बताया कि जनवरी से अब तक कोरोना वायरस के लिए 15,510 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 1,276 संक्रमित पाए गए। इस बीच जनवरी से अब तक मुंबई में सामने आए कुल मामलों की संख्या 612 हो गई है, जिनमें से अधिकांश मामले मई में सामने आए।
 
विभाग ने बताया कि एक और मरीज की मौत हो गई है, जिससे मृतकों की संख्या 18 हो गई है। इनमें से 17 मरीज सह-रुग्णता (जिन्हें दो या दो से अधिक बीमारियां हों) से पीड़ित थे। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें