देशभर में इन दिनों सूर्य अपने तेवर दिखा रहा है। तेज धूप के साथ ही गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान किए हुए हैं। देश के कई शहरों में पारा 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है। गर्मी के इस प्रकोप के कारण दोपहर में सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं।
कोई घरों से छाते और मुंह पर कपड़ा बांधकर बाहर निकल रहा है तो कोई शीतल पेय से खुद को ठंडा रखने की कोशिश कर रहा है। वहीं बच्चे तालाबों और नदियों में डुबकियां लगाकर इस मौसम का आनंद ले रहे हैं। देखें किस तरह से कर रहे हैं लोग गर्मी से बचने के लिए जतन, तस्वीरों में...
(सभी चित्र: रवि बत्रा, नई दिल्ली)
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर भारत में लोगों को ऐसी ही तपन का सामना करना पड़ेगा।