सम्बंधित जानकारी
- Amla Akshaya Navmi 2021: आज है आंवला नवमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व, कथा और पर्व से जुड़ी खास सामग्री एक साथ
- Amla Navmi 2021: आंवला नवमी पर पढ़ें माता लक्ष्मी की यह कथा, कैसे शुरू हुई आंवला पूजन की परंपरा
- Avala Navami Puja Vidhi 2021 : आंवला नवमी क्यों और कैसे मनाते हैं, जानिए पूजा की विधि
- आंवला नवमी 2021 : आंवले के 7 धार्मिक और 7 आयुर्वेदिक महत्व को जानिए
- आंवला नवमी कब है? क्या है महत्व इस दिन का, जानिए शुभ मुहूर्त, पारण समय, कथा और संपूर्ण पूजा-विधि
Amla Akshaya Navmi 2021: आज भी है आंवला नवमी, 9 फायदे आंवले के जान लीजिए
Amla Akshaya Navmi 2021: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि आज भी है। इसी दिन भी आंवला नवमी मनाई जाएगी। आओ जानते हैं आंवला सेवन करने के 9 फायदे।
1. आयु वृद्धि : आयुर्वेद में आंवला सर्वाधिक स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार आंवला आयु बढ़ाने वाला फल है यह अमृत के समान माना गया है। इसका प्रतिदिन उचित मात्रा में सेवन करने से आयु वृद्धि बहुत धीरे धीरे होती है। चेहरे पर चमक बनी रहती है।
2. एसिडिटी से राहत : आंवला का पाउडर, चीनी के साथ मिलाकर खाने या पानी में डालकर पीने से एसिडिटी से राहत मिलती है। इसके अलावा आंवले का जूस पीने से पेट की सारी समस्याओं से निजात मिलती है।
3. खून की कमी : रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर, प्रतिदिन आंवले के रस का सेवन करना काफी लाभप्रद होता है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है, और खून की कमी नहीं होने देता।
4. आंखों के लिए आंवला अमृत : आंखों के लिए आंवला अमृत समान है, यह आंखों की ज्योति को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके लिए रोजाना एक चम्मच आंवला के पाउडर को शहद के साथ लेने से लाभ मिलता है।
Amla Navmi 2021
5. बाल काले और घने : आंवले के सेवन से लंबे समय तक बाल काले और घने बने रहते हैं।
6. विटामिन सी भरपूर मिलता है : आंवला में विटामिन सी का सर्वोतम प्राकृतिक स्रोत है जो कभी नष्ट नहीं होता है। विटामिन−सी एक ऐसा नाजुक तत्व होता है जो गर्मी के प्रभाव से नष्ट हो जाता है, लेकिन आंवले का नष्ट नहीं होता।
7. रोग दूर करता : मान्यता है कि अगर आंवले के पेड़ के नीचे भोजन पकाकर खाया जाये तो सारे रोग दूर हो जाते हैं।
8. दिमाग स्वस्थ रखता : दिमागी मेहनत करने वाले व्यक्तियों को वर्षभर नियमित रूप से किसी भी विधि से आंवले का सेवन करना चाहिये। आंवले का नियमित सेवन करने से दिमाग में तरावट और शक्ति मिलती है।
9. अन्य रोग में लाभदायक : आंवला दाह, पांडु, रक्तपित्त, अरूचि, त्रिदोष, दमा, खांसी, श्वांस रोग, कब्ज, क्षय, छाती के रोग, हृदय रोग, मूत्र विकार आदि अनेक रोगों को नष्ट करने की शक्ति रखता है। यह पौरूष को बढ़ाता है।
