1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. खास खबर
  4. national awareness campaign
Written By

अमेरिका में सिखों ने जुटाए 12,000 अमेरिकी डॉलर

national awareness campaign
वॉशिंगटन। अमेरिकी मीडिया और समाज में सिख और सिख धर्म को लेकर राष्ट्रीय जागरूकता अभियान चलाने के लिए कैलिफोर्निया में सिखों के एक समूह ने 12,000 अमेरिकी डॉलर की राशि जुटाई है।

वॉशिंगटन स्थित ‘नेशनल सिख कैम्पेन’ द्वारा इस संबंध में शुरू की गई पहल को लेकर कैलिफोर्निया के बेकर्सफील्ड में ‘सिख राइडर्स ऑफ अमेरिका’ की ओर से कोष जुटाने के लिए आयोजित रात्रिभोज का 70 से अधिक सिखों ने समर्थन किया। 
 
इसका मकसद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मीडिया टीम को शामिल करते हुए राष्ट्रीय मीडिया में सिख धर्म के मौजूदा वास्तविक दृष्टिकोण को पेश करने के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति की योजना तैयार करना है।
 
‘बेकर्सफील्ड सिख्स’ 9/11 के हमलों के बाद घृणित भाव से की गई हिंसा के कई मामलों और एक गुरुद्वारा में तोड़फोड़ जैसी घटना के गवाह रहे हैं।
 
‘नेशनल सिख कैम्पेन’ के सहसंस्थापक और ‘सिख काउंसिल ऑन रिलीजन एंड एजुकेशन’ के अध्यक्ष डी. राजवंत ने कहा कि 9/11 के हमलों के बाद हमारे समुदाय ने कई मुश्किलों का सामना किया है और अब इस विचारधारा में बदलाव लाने और घृणा भाव से की गई हिंसा से निपटने के लिए सक्रिय दृष्टिकोण अख्तियार करने का समय आ गया है। यह कार्य समुदाय के सभी सदस्यों से संबंधित है।
 
उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि अमेरिका में हमारे समुदाय की जड़ों को मीडिया मजबूत करे। यह कई युवाओं को राष्ट्रीय तौर पर उभरने के लिए मंच प्रदान करेगा। यह हम सभी के लिए अत्यंत जरूरी है। (भाषा)