1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. खास खबर
  4. Ad for flatmates in NZ prohibiting Indians
Written By
Last Modified: मेलबर्न , शनिवार, 31 अक्टूबर 2015 (21:40 IST)

‘भारतीय नहीं’ वाले फ्लैटमेट के विज्ञापन पर बवाल

Ad for flatmates
मेलबर्न। न्यूजीलैंड के सबसे बड़े ऑनलाइन मार्केटप्लेस ‘ट्रेडमी’ में फ्लेट में साथ रहने के लिए फ्लैटमेट के मकसद से एक विज्ञापन दिया गया जिसमें भारतीय या एशियाई नहीं की बात की गई है। इसको लेकर यहां के भारतीय समुदाय में आक्रोश पैदा हो गया है।
 
क्राइसचर्च शहर के रहने वाले एक व्यक्ति ने एक सप्ताह पहले यह विज्ञापन पोस्ट किया। इस विज्ञापन को सैकड़ों लोगों ने देखा। इस व्यक्ति का नाम एलिस्टर बताया गया है।
 
विवाद खड़ा होने के बाद इस व्यक्ति ने विज्ञापन हटा लिया है। इस व्यक्ति ने कहा कि वह नस्लभेदी नहीं है, लेकिन वह ऐसे लोगों के साथ नहीं रहना चाहता जो हर रात करी बनाएं या फिर अच्छी तरह अंग्रेजी नहीं बोल सके।
 
एलिस्टर ने कहा, 'मेरा ईमानदार जवाब यह है कि इनमें से ज्यादातर लोग अच्छी तरह अंग्रेजी नहीं बोल पाते और अतीत में भी संवाद को लेकर मेरी समस्या रही है। कई बार मैंने उनको समझाया कि वे गलत कर रहे हैं लेकिन वो नहीं समझ पाए।' इस विज्ञापन को लेकर भारतीय समुदाय के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
 
‘न्यूजीलैंड इंडियन सेंट्रल एसोसिएशन’ के अध्यक्ष हषर्दभाई पटेल ने कहा, 'इस विज्ञापन के बारे में सुनकर हैरानी हुई है। यह ठीक नहीं है। हमें ऐसे विज्ञापनों को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए। लोग जिसके साथ रहना चाहे रह सकते हैं, लेकिन इस तरह का भेदभाव चिंताजनक है।' (भाषा)