सम्बंधित जानकारी
- 9th Day of navratri : सिद्धिदात्री मां देंगी 9 दिनों की पूजा का फल, पढ़ें खास मंत्र
- मां दुर्गा के 32 नाम : नवरात्रि के अंतिम दिन पूजा में जरूर पढ़ें, प्रसन्न हो जाएंगी मां
- Navratri Ninth Day Siddhidatri Devi : मां दुर्गा की नौंवी शक्ति है सिद्धिदात्री, पढ़ें देवी का मंत्र और कथा
- महानवमी 2019 : धन, समृद्धि, यश, सफलता, विजय व आरोग्य के लिए नवरात्रि की नवमी पर अवश्य करें पूजा
- Navratri Navami 2019 : नवरात्रि की नवमी तिथि है बहुत खास, जानिए कैसे करें हवन और पूजा
मां सिद्धिदात्री की आरती : जय सिद्धिदात्री तू सिद्धि की दाता
जय सिद्धिदात्री तू सिद्धि की दाता
तू भक्तों की रक्षक तू दासों की माता,
तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि
कठिन काम सिद्ध कराती हो तुम
हाथ सेवक के सर धरती हो तुम,
तेरी पूजा में न कोई विधि है
तू जगदंबे दाती तू सर्वसिद्धि है
रविवार को तेरा सुमरिन करे जो
तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो,
तू सब काज उसके कराती हो पूरे
कभी काम उस के रहे न अधूरे
तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया
रखे जिसके सर पैर मैया अपनी छाया,
सर्व सिद्धि दाती वो है भाग्यशाली
जो है तेरे दर का ही अम्बे सवाली
हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा
महानंदा मंदिर में है वास तेरा,
मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता
वंदना है सवाली तू जिसकी दाता...
