मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Tight security arrangements in Delhi on Hanuman Jayanti procession
Written By
Last Updated : गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (12:12 IST)

हनुमान जयंती शोभायात्रा के मद्देनजर दिल्ली के जहांगीरपुरी में कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त

Hanuman Jayanti
नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी में गुरुवार को हनुमान जयंती पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा के मद्देनजर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जहांगीरपुरी में पिछले साल सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। पुलिस के अनुसार आयोजकों ने जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती शोभायात्रा निकालने की अनुमति मांगी है और उसी हिसाब से शोभायात्रा का मार्ग तय किया गया है। हनुमान जयंती गुरुवार को मनाई जा रही है।
 
विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) दीपेन्द्र पाठक ने कहा कि आयोजकों के साथ मिलकर जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती समारोह की व्यवस्था की जा रही है। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि यह कार्यक्रम सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न हो जाए।
 
केंद्र ने सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को हनुमान जयंती के अवसर पर कानून-व्यवस्था एवं शांति सुनिश्चित करने तथा समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित करने की आशंका वाले कारकों पर नजर रखने का बुधवार को निर्देश दिया था। जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल, 2022 को हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान 2 समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई थी जिसमें 1 स्थानीय व्यक्ति और 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, सीएम सोरेन ने जताया शोक