dharma sangrah

राजनाथ की बैठक से पहले आतंकी हमला

Updated: रविवार, 10 सितम्बर 2017 (00:10 IST)
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने सेना की गाड़ी पर गोलीबारी कर दी जिसके जवाब में सेना ने भी गोलीबारी की जिसमें दो आतंकवादी ढेर हो गए और एक लड़की घायल हो गई। खबरों के मुताबिक, शाम को छुपे हुए आतंकवादियों ने शोफियां के इमाम साहिब और बारबुग गांव के बीच के इलाके में सेना की गाड़ी पर हमला कर दिया। सेना ने जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादियों को मार गिराया।
 
पुलिस अधिकारी के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान घायल लड़की की पहचान नुसरत के रूप में हुई है। गोलीबारी के दौरान चली गोली से लड़की घायल हो गई. लड़की को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने कहा कि इलाके में मुठभेड़ अभी भी जारी है, सेना की सहायता के लिए अतिरिक्त बलों को भेज दिया गया है। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के छुपे होने की खबर के बाद बारबुग गांव को घेर लिया था।
 
इससे पहले कश्मीर के अनंतनाग में भी आतंकी हमला किया गया।  यह हमला अनंतनाग बस स्टैंड पर पुलिस पार्टी पर हुआ है। इस हमले में एक पुलिसकर्मी के मारे जाने की खबर है, वहीं दो पुलिसकर्मी घायल हुए है। ये हमला उस जगह के करीब हुआ जहां रविवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह एक बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचने वाले हैं। राजनाथ सिंह चार दिन के कश्मीर के दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि घटनास्थल गृह मंत्री के बैठक स्थल से करीब 500 मीटर ही दूर है। (भाषा) 

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख