सम्बंधित जानकारी
- सिद्धार्थनगर में अनियंत्रित बोलेरो की खड़े ट्रक से हुई टक्कर, 8 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख
- मौसम अपडेट : देशभर में बना मौसमी सिस्टम, कहीं हल्की, कहीं भारी बारिश का अनुमान
- Petrol Diesel Prices : जानिए आपके शहर में कितना कम हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम, ऐसे पता करे?
- Neemuch: बुजुर्ग की हत्या करने वाले के घर पहुंचा बुलडोजर, तब हुआ गिरफ्तार
- पावर ग्रिड का मुनाफा 18 फीसदी बढ़ा, 4156 करोड़ रुपए के पार पहुंचा
थॉमस कप विजेता टीम से मिले PM नरेंद्र मोदी, कुछ सुनी, कुछ अपनी सुनाई
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर थॉमस कप और उबर कप के बैडमिंटन चैंपियंस से मुलाकात की।
इस दौरान खिलाड़ियों ने पीएम के साथ अपने अनुभव साझा किए। थॉमस कप जीतने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों से पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं देश की ओर से पूरी टीम को बधाई देता हूं। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है पीएम कहा कि किसी भी टूर्नामेंट में कोई भी निर्णायक मैच सांस खींच लेने वाला होता है। इस पर खिलाड़ियों ने कहा कि मैच चाहे पहला हो या अंतिम हमने हमेशा देश की जीत दिखी।
पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आपको बता दें कि भारत ने कुछ दिन पहले ही थॉमस कप के फाइनल मुकाबले में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर पहली बार यह खिताब अपने नाम किया था।
भारतीय टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। भारत को थॉमस कप जिताने में कप्तान किदांबी श्रीकांत, चिराग-सात्विक की जोड़ी और युवा शटलर लक्ष्य सेन का रहा। इसके अलावा एचएस प्रणॉय ने भी मुश्किल समय में चोटिल होने के बावजूद जीत हासिल की और देश को चैंपियन बनाया था। उबर कप में भारतीय टीम मेजबान थाइलैंड से क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई थी।
