सम्बंधित जानकारी
- कोरोना वायरस पर पीएम मोदी बोलें, अफवाहों से बचें, डॉक्टर की सलाह लें
- CID की वेबसाइट हैक, भारतीय पुलिस और मोदी सरकार को चेतावनीभरा संदेश दिया
- YES बैंक मामले में राहुल गांधी बोले, पीएम मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया
- PM मोदी पर राहुल गांधी का तंज, सोशल मीडिया पर मसखरी की बजाय कोरोना वायरस से निपटें
महिला ने कहा- ईश्वर को नहीं लेकिन आपको देखा... भावुक हुए पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जन औषधि दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जन औषधि केंद्रों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की दीपा शाह से भी बात की। इस महिला का दर्द सुनकर पीएम मोदी खुद पर काबू नहीं रख पाए और भावुक हो गए।
दीपा ने नरेंद्र मोदी को बताया कि उनके पैरालसिस के इलाज के लिए पहले 5,000 रुपए लगते थे लेकिन अब सिर्फ 1500 रुपए में दवाएं मिल जाती हैं। मोदी से बात करते हुए शाह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा- 'मैंने ईश्वर तो नहीं देखा लेकिन आपको देखा है।' यह कहते हुए शाह का गला भर आया और प्रधानमंत्री भी भावुक दिखाई दिए।
प्रधानमंत्री ने दीपा से कहा कि कुछ विशेष परिस्थितियों को छोड़कर डॉक्टर जेनरिक दवाएं ही लिखें, ये सुनिश्चित करना ज़रूरी है। मेरा आप सभी लाभार्थियों से भी निवेदन रहेगा कि अपने अनुभवों को अधिक से अधिक साझा करें। इससे जनऔषधि का लाभ ज्यादा मरीजों तक पहुंच सकेगा।
"मैंने ईश्वर को नहीं देखा, पर ईश्वर के रूप में मोदी जी को देखा है"
— BJP (@BJP4India) March 7, 2020
लाभार्थी की बात सुनकर भावुक हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी #JanJanTakJanAushadhi pic.twitter.com/bOKFdpdCix
उन्होंने कहा कि भारत की बनी जेनरिक दवाओं की मांग पूरी दुनिया में है। सरकार ने हर अस्पताल के लिए जेनरिक दवाएं लिखना जरूरी कर दिया है।
