• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. pakistan army chief general asim munir raised the kashmir issue again
Last Modified: गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 (17:01 IST)

Jammu and Kashmir : कश्मीर पर पाकिस्तान के जहरीले बोल, भारत ने लताड़ा- Pok पर अवैध कब्जा, जल्द करे खाली

पाकिस्तान के सेना प्रमुख के इस आक्रामक रुख से दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद तनाव और भी गहरा हो सकता है। भारत-पाक संबंधों में कश्मीर एक संवेदनशील और विवादास्पद विषय रहा है।

Jammu and Kashmir
पाकिस्तान ने कश्मीर पर एक फिर जहर उगला है। भारत ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि उसने पीओके पर अवैध कब्जा कर रखा है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने भारत और हिन्दू धर्म को लेकर भी बयान दिया है। मुनीर ने ओवरसीज लोगों के लिए आयोजित किए गए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर इस्लामाबाद की गले की नस था और रहेगा। सम्मेलन में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत पाकिस्तान के सभी बड़े नेता मौजूद थे। पाकिस्तान के सेना प्रमुख के इस आक्रामक रुख से दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद तनाव और भी गहरा हो सकता है। भारत-पाक संबंधों में कश्मीर एक संवेदनशील और विवादास्पद विषय रहा है।
 
इस्लाम, कलमा और मक्का-मदीना
मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान इस मुद्दे को कभी नहीं भूलेगा और कश्मीर के लोगों का समर्थन करता रहेगा। उनके भाषण का लब्बोलुआब इस्लाम, कलमा, मक्का-मदीना रहे। पूरे पाकिस्तान में जनरल मुनीर को 'मुल्ला जनरल' भी कहा जाता है। जनरल मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान की कहानी अपने बच्चों को आपको जरूर सुनानी है। ताकि वो पाकिस्तान की कहानी न भूलें। 
हिन्दुओं को लेकर भी दिया बयान
उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने सोचा कि हम जीवन के हरसंभव क्षेत्र में हिन्दुओं से अलग हैं। हमारा धर्म अलग है, हमारे रीति-रिवाज अलग हैं। हमारी संस्कृति अलग है। हमारी सोच अलग है। हमारी महत्वकांक्षाएं अलग है। यह द्वि-राष्ट्र सिद्धांत की नींव थी, जिसे डाला गया था। हम दो देश हैं, हम एक देश नहीं हैं। इस देश के लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया है। उन्होंने इस देश को बनाने के लिए बहुत ज्यादा त्याग किया है। हम जानते हैं कि इसकी कैसे रक्षा करना है। 
 
भारत ने क्या दिया जवाब 
MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान का PAK अधिकृत कश्मीर पर अवैध कब्जा है। जायसवाल ने कहा कि PoK को जल्दी खाली करे पाकिस्तान, वह भारत का केंद्र शासित प्रदेश है। इनपुट एजेंसियां Edited by: Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
उत्तराखंड के CM धामी बोले- ई कल्चर को रोकने के लिए पी कल्चर को बढ़ावा देना जरूरी