• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. over 25000 evacuated 44 relief camps set up 18 ndrf teams working 24x7 delhi govt on unprecedented flood
Written By
Last Modified: रविवार, 16 जुलाई 2023 (23:10 IST)

Delhi floods : 24x7 काम कर रही हैं NDRF की टीमें 18 टीमें, 25000 से अधिक लोगों को निकाला, 44 राहत शिविर बनाए गए

Delhi floods : 24x7 काम कर रही हैं NDRF की टीमें 18 टीमें, 25000 से अधिक लोगों को निकाला, 44 राहत शिविर बनाए गए - over 25000 evacuated 44 relief camps set up 18 ndrf teams working 24x7 delhi govt on unprecedented flood
नई दिल्ली। Delhi floods : इस साल दिल्ली को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है।  1978 में 207.49 मीटर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यमुना के जल स्तर में रिकॉर्डतोड़ वृद्धि हो गई है। दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। इस बीच एनडीआरएफ की टीमें लगातार काम रही हैं। दिल्ली सरकार के मुताबिक एनडीआरएफ की 18 टीमें 24 घंटे काम कर रही हैं। 25,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है। 44 राहत शिविर भी स्थापित किए गए हैं।
ndrf in delhi flood
अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों ने दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर यमुना नदी के खतरे के निशान को पार करने के बाद से 25,478 लोगों को निकाला है। एनडीआरएफ की टीम ने नावों की मदद से 60 कुत्तों और 50 गायों को बचाया, जो बाढ़ के कारण मयूर विहार के एक पशु आश्रय गृह में फंस गए थे।
 
राष्ट्रीय राजधानी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की 18 टीमें तैनात की गई हैं।
 
जैसे ही सड़कें छोटी नदियों में बदल गईं, अधिकारियों ने बचाव कार्य जारी रखा। निकाले गए लोगों में कुत्ते और मवेशी भी शामिल थे।
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि उनकी टीम ने आयोग की महत्वपूर्ण फाइलों को सुरक्षित करने के लिए बाढ़ के पानी का सामना किया।
 
उनका कार्यालय विकास मार्ग के पास स्थित है, जहां ड्रेन नंबर 12 पर सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण नियामक के क्षतिग्रस्त होने के बाद यमुना नदी के तेज बहाव के कारण बाढ़ आ गई थी।
 
एक अन्य ऑपरेशन में उत्तर पश्चिमी दिल्ली के किंग्सवे कैंप में ब्लाइंड स्कूल के परिसर में बाढ़ का पानी घुसने के बाद 60 से अधिक छात्रों को दिल्ली पुलिस की एक टीम ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
 
अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमों ने दरियागंज फायर स्टेशन के कर्मचारियों की मदद से बेला रोड कुत्ता नसबंदी केंद्र से 15 कुत्तों को भी बचाया।