sundarkand

भारत नहीं लौट सकते नीरव मोदी, पीट-पीटकर मार देंगे लोग

Updated: शनिवार, 1 दिसंबर 2018 (21:52 IST)
मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक के साथ दो अरब डॉलर के धोखाधड़ी मामले के फरार मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी को डर है कि उसे भारत में आने पर पीट-पीटकर मार दिया जाएगा क्योंकि यहां उसे राक्षस 'रावण' के रुप में देखा जाता है। नीरव के वकील ने शनिवार को मुंबई में मनी लांडरिंग मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत के समक्ष यह बात कही। 
 
हालांकि, जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव के वकील के दावे को खारिज करते हुए कहा कि यदि अभियुक्त (नीरव मोदी) को जान का खतरा लगता है तो उन्हें पुलिस में शिकायत करनी चाहिए।
 
प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम के तहत भगोड़ा घोषित करने के लिए एम एस आजमी की अदालत में अर्जी लगा रखी है। इसके खिलाफ नीरव के वकील विजय अग्रवाल ने शनिवार को अपनी दलीलें पेश कीं। 
 
प्रवर्तन निदेशालय की अर्जी के खिलाफ नीरव मोदी ने अपने वकील के माध्यम से कहा कि उनके पास अपनी पूंजी के बारे में कोई रिकार्ड या आकड़े नहीं हैं। ईडी ने नीरव मोदी के 'जान के खतरे' की दलील को इस मामले में अप्रासंगिक बताया। 
 
ईडी की ओर से कहा गया कि नीरव मोदी समन और ई-मेल प्राप्त करने के बावजूद जांच में सहयोग करने के लिए हाजिर नहीं हुआ। इससे यह पता चलता है कि वह भारत वापस आना ही नहीं चाहता। 
 
हालांकि, अग्रवाल ने कहा कि उनके मुवक्किल ने जांच एजेंसियों के ई-मेल का जवाब दिया था और सुरक्षा संबंधी कारणों से वापस आने में असमर्थता जताई थी। 
 
उन्होंने कहा, "नीरव मोदी ने सीबीआई और ईडी दोनों के लिये भेजे पत्र में कहा था कि उन्हें भारत में जान का खतरा है इसलिए वह जांच में शामिल नहीं हो सकते हैं।" 
 
नीरव ने अग्रवाल के माध्यम से कहा, 'भारत में मेरा (नीरव मोदी) 50 फुट ऊंचा पुतला फूंका गया... मेरी तुलना 'रावण' से की जा रही थी। मुझे बुराई के रूप में और बैंक धोखाधड़ी जीता जागता उदाहरण बनाकर पेश किया गया।'
 
अग्रवाल ने दावा किया कि नीरव मोदी को भगोड़ा घोषित नहीं किया जा सकता है क्योंकि जांच एजेंसी ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम के तहत इस संबंध में जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं।
 
उन्होंने कहा, 'ईडी के नीरव मोदी को भगोड़ा घोषित करने का मुख्य कारण यह है कि वह एक जनवरी 2018 को संदिग्ध परिस्थितियों में देश छोड़कर चले गये। हालांकि, देश छोड़ने के समय उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था।'
 
नीरव के वकील ने कहा, 'जांच एजेंसियां सिर्फ यह नहीं कह सकती कि उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में देश छोड़ दिया। उन्हें यह बताने की जरुरत है कि वे कौन-सी परिस्थितियां थी। उनके पास यह साबित करने के लिये कोई सामग्री नहीं है कि नीरव ने देश लौटने से मना कर रहे हैं।' 
 
अग्रवाल ने दलील दी कि शराब कारोबारी विजय माल्य की तरह नीरव मोदी का कोई खाता एनपीए नहीं हुआ था जब उन्होंने देश छोड़ा।
 
उन्होंने कहा कि एक आभूषण डिजाइनर होने के नाते, नीरव मोदी एक कलाकार है वह अपने पास कोई वित्तीय जानकारी या रिकार्ड नहीं रखते। 
 
अग्रवाल ने कहा, मोदी की पूंजी की देख भाल उनके कर्मचारी करते हैं जो कि पहले से ही जांच एजेंसियों की हिरासत में है। ईडी के वकील हितेन वेनेगांवकर ने कहा कि नीरव मोदी की इन दलीलों का भगोड़ा अधिनियम के तहत इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। 
 
उन्होंने कहा कि जहां तक जान के खतरे का सवाल है कोई भी समझदापर आदमी जान का खतरा होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराता है। अभी तक प्रवर्तन निदेशालय या न्यायालय के सामने ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। इसलिए इस तरह के तर्क इस मामले में प्रासंगिक नहीं है। (भाषा) 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख