रविवार, 6 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. New Waqf law implemented in the country
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 6 अप्रैल 2025 (00:12 IST)

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Draupadi Murmu
New Waqf Act comes into force : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही यह विधेयक अब कानून का रूप ले चुका है। इससे पहले यह विधेयक लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पारित हो चुका था। सरकार ने दावा किया है कि यह कानून वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और पारदर्शिता को बढ़ावा देगा। संशोधन और राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी के बाद अब इस बिल का नाम Unified Management Empowerment Efficiency and Development (उम्मीद) हो गया है।
 
खबरों के अनुसार, वक्फ संशोधन विधेयक संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद अब कानून भी बन गया है। इसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई है। लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद वक्फ संशोधन बिल को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा गया था। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही वक्फ संशोधन बिल अब कानून बन गया, जो कि पूरे देश में लागू होगा।
संसद के उच्च सदन राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक के पक्ष में 128 और विपक्ष में 95 वोट पड़े थे इससे पहले लोकसभा में इसके पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 वोट पड़े थे। दोनों सदनों में विपक्षी दलों ने इसका पुरजोर विरोध किया था। विपक्षी दलों के नेताओं ने इसे असंवैधानिक करार दिया था।
सरकार का कहना है कि यह नया कानून देश के गरीब और पसमांदा मुसलमानों के जीवन में सुधार लाने में मदद करेगा। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को भी इससे लाभ पहुंचने की उम्मीद है। सरकार ने दावा किया है कि यह कानून वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और पारदर्शिता को बढ़ावा देगा।
Edited By : Chetan Gour