Daily Horoscope
Fri, 30 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. New notes

नए नोटों से लदी लॉरी पलटी

New notes
रायचूर। कर्नाटक के रायचूर जिले में 500 और 2,000 रुपयों के नए नोटों से लदी एक लॉरी सोमवार को पलट गई। 


 
सूत्रों के अनुसार यह घटना जिले के सिंदानूर तालुक के तुवीकला गांव के निकट हुई। मैसूर की प्रिंटिंग प्रेस से रायचूर के विभिन्न बैंकों में वितरण के लिए नए नोटों को ले जा रही यह लॉरी अनियंत्रित होकर राजमार्ग से खेतों में जा गिरी। दुर्घटना के बाद नए नोटों के बंडल सड़क पर ही बिखर गए। 
 
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच बिखरे नोटों को अपने कब्जे में ले लिया। 
 
इस लॉरी के पीछे भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों के अलावा 4 गाड़ियां भी चल रही थीं और उन्होंने तत्काल नए नोटों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए कदम उठाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
नोट पाबंदी पर ममता बनर्जी को लगा झटका