शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Modi Government should realise that the world will not dance to tunes of the BJP/RSS
Written By
Last Modified: गुरुवार, 9 जून 2022 (14:42 IST)

चिदंबरम बोले, दुनिया भाजपा और संघ की धुन पर नहीं नाचेगी

चिदंबरम बोले, दुनिया भाजपा और संघ की धुन पर नहीं नाचेगी - Modi Government should realise that the world will not dance to tunes of the BJP/RSS
नई दिल्ली। वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने गुरुवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को यह समझना चाहिए कि दुनिया भाजपा एवं संघ की धुन पर नाचने वाली नहीं है। पूर्व वित्त मंत्री ने यह आरोप भी लगाया कि यह सरकार मतभिन्नता को खारिज करने वाली सरकार बन चुकी है।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'राजग सरकार को 'नो डाटा अवेलेबल' (कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं) सरकार के रूप में जाना जाता है। अब यह मतभिन्नता को खारिज करने वाली सरकार है। इसलिए, इसने पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक को खारिज कर दिया जिसने भारत को 180 देशों में अंतिम स्थान पर रखा।'
 
चिदंबरम ने दावा किया कि इससे पहले, सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की कोरोना से हुई ज्यादा मौतों और ‘ग्लोबल हंगर इंडेक्स’ की रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। मोदी सरकार को समझना चाहिए कि दुनिया बीजेपी/आरएसएस की धुन पर नहीं नाचेगी।
 
गौरतलब है कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने बुधवार को पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक- 2022 को खारिज कर दिया जिसमें भारत को 180 देशों की सूची में सबसे निचले स्थान पर रखा गया है। मंत्रालय ने कहा कि सूचकांक में उपयोग किए गए सूचक अनुमानों व अवैज्ञानिक तरीकों पर आधारित हैं।
ये भी पढ़ें
उपयोग किए गए पानी का दोबारा होगा इस्तेमाल, आईआईटी के इंक्यूबेटर ने विकसित की तकनीक